MP News: अधिकारी मांगे बैंक डिटेल तो ना दें, पुलिस ने बताया कारण

मध्यप्रदेश के इंदौर में शासकीय योजना के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी के संबंध में इंदौर पुलिस की ओर से साइबर एडवाइजरी जारी की गई है।

इंदौर पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, शासकीय योजना के लाभ बताने वाले किसी भी अंजान नंबर या सोशल मीडिया ग्रुप में आए मैसेज पर जल्दबाजी में कभी भी भरोसा न करें और ऐसे मैसेज को इग्नोर करें।

Indore

पुलिस ने बताया कि, शासकीय योजना/ सब्सिडी / लोन आदि के लाभ बताने वाले अज्ञात नंबर से वॉट्सएप या अन्य मैसेज पर भेजे गए एप्लीकेशन Link या APK. सॉफ्टवेयर फाईल डाउनलोड कभी न करें। अनजान व्यक्ति के द्वारा कॉल या मैसेज में शासकीय योजना का लाभ उपलब्ध कराने या स्वयं को शासकीय अधिकारी बताने पर कभी भी भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग एवं निजी जानकारी कभी भी साझा न करें।शासकीय योजना से संबंधित जानकारी हमेशा संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से ही प्राप्त करें, या संबंधित विभाग के कार्यालय जाकर स्वयं प्राप्त करें।

गुंडे-बदमाशों पर एक्शन

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस की रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में 1149 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 604 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस की ओर से बदमाशों से डोजियर भरवाकर, उन्हें अपराध ना करने की हिदायत दी गई है। इतना ही नहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 181 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई है।

इंदौर पुलिस का देर रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1298 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 583 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े- MP में पराली जलाने वाले 17 किसानों पर एक्शन, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+