MP पुलिस आरक्षक भर्ती: फिजिकल टेस्ट के लिए सितंबर से शुरू होगी प्रोसेस, 7411 पदों के लिए होगी 800 मीटर दौड़
MP Police News: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, पिछले साल प्रदेश में आरक्षक के 7411 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट भी सामने आ गया था, लेकिन अब तक फिजिकल टेस्ट को लेकर तारीख डिसाइड नहीं हुई थी। अब विभाग ने युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए तारीख जारी की है।
अब भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को फिजिकल टेस्ट देने के लिए फिट होना है। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल की रिपोर्ट के बाद फिजिकल टेस्ट का कार्यक्रम तय कर दिया है। इस टेस्ट में पास होने वाले युवाओं को मेडिकल फिटनेस देने के बाद नौकरी ज्वाइन कराई जाएगी।

बता दे फिजिकल टेस्ट 19 सितंबर से शुरू होंगे जो 3 नवंबर तक चलेंगे यह शारीरिक परीक्षा मध्य प्रदेश के 10 जिला मुख्यालय पर आयोजित कराई जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो के पदों के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक आयोजित की थी। इसके बाद, 7 मार्च 2023 को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। अब पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेज़ की जांच की जाएगी, और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, और गोला फेंक के लिए शारीरिक परीक्षा 23 सितंबर से 9 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
फिजिकल टेस्ट निम्नलिखित तारीखों में होंगे:
- - 29 सितंबर 2024
- - 3 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक
- - 22 अक्टूबर 2024
- - 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक
पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल टेस्ट के आयोजन के बाद, अब कर्मचारी चयन मंडल द्वारा वेबसाइट पर सूचना पत्र जारी किए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड कर उम्मीदवारों को टेस्ट स्थल पर लाना होगा। इस पत्र में उम्मीदवार को यह जानकारी मिलेगी कि वे किस तारीख और कहां फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होने के लिए अनुसूचित हैं। इसके साथ ही, उन्हें ई-केवाईसी प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड भी लाना होगा। उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र और अपनी प्रमाणित प्रतियों को भी जांच और परीक्षण के समय पर प्रस्तुत करना होगा।
इन 10 जिलों में फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा:
- - भोपाल: मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
- - इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), मूसाखेड़ी
- - जबलपुर: परेड ग्राउंड 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी
- - ग्वालियर: परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी विसबल, कंपू
- - उज्जैन: महानंदा एरियना ग्राउंड, देवास रोड
- - सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया सागर
- - रीवा: परेड ग्राउंड 9वीं वाहिनी विसबल
- - बालाघाट: फुटबाल-हॉकी ग्राउंड 36वीं वाहिनी विसबल
- - रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस स्टैंड के पास, जावरा
- - मुरैना: परेड ग्राउंड 5वीं वाहिनी विसबल












Click it and Unblock the Notifications