एमपीवालो! रजाई-कंबल निकाल लो, कड़ाके की ठंड आने वाली है, जानिए IMD का अलर्ट
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बीते दिनों से मौसम साफ है। बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही धूप खिली रहती हैं। वहीं, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास होने लगा है। इसके साथ ही लगातार पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। इन दिनों प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया जा रहा है। कई दिनों से पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

जबकि खजुराहो में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुना में 37.1 डिग्री और नौगांव में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और रातें हल्की ठंडी हो सकती हैं।
खासकर उत्तरी मध्य प्रदेश में इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
ग्वालियर में दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबलपुर में भी मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से राज्य के 15 जिलों में हल्की ठंड शुरू हो गई है। भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले एक सप्ताह यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications