Madhya Pradesh Opinion Poll: एमपी के नाथ बनेंगे 'कमल' या फिर शिव का होगा 'राज'? क्या कहता है सर्वे?
Madhya Pradesh Opinion Poll: मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों से 'शिवराज मामा' का राज है, हालांकि साल 2018 में MP के नाथ 15 महीनों के लिए कांग्रेस के 'कमल' बने थे लेकिन ये राज लंबा नहीं चला और एक बार फिर से यहां की सत्ता शिवराज सिंह के हाथ में आ गई लेकिन इस बार क्या फिर से बीजेपी के शिवराज सिंह कमाल कर पाएंगे या फिर कांग्रेस के कमलनाथ कोई बड़ा करिश्मा करेंगे?

यही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है और इसीका जवाब जानने के लिए एनडीटीवी CSDS-Lokniti ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने जनता के मन की बात जानने की कोशिश की।
30 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया सर्वे
यह सर्वे 30 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया, जो कि जनता से सीधे सवालों के आधार पर आधारित है। इसमें जनता से कई तरह से सवाल किए गए और ज्यादातर सवालों के जवाब में जनता ने भाजपा को चुना है। आपको बता दें कि राज्य में 2020-2023 से भाजपा की सरकार है। इसलिए जनता से प्रश्न किया गया था कि
सवाल 1- शिवराज सरकार से संतुष्ट जनता?
- हां (संतुष्ट )
- नहीं (असंतुष्ट)
- कह नहीं सकते
सवाल 2- मध्यप्रदेश की जनता किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है?
- शिवराज सिंह चौहान
- कमलनाथ
जिसमें पहले सवाल के उत्तर में 61 प्रतिशत लोगों ने उत्तर दिया कि वो शिवराज सरकार से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्हें उससे कोई दिक्कत नहीं है जबकि 18 फ़ीसदी लोग असंतुष्ट है और 21 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
एमपी में फिर से होगा शिव का 'राज'?
जबकि दूसरे सवाल के जवाब में सूबे की 38 फीसदी जनता ने शिवराज सिंह को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया जबकि कमलनाथ को 34 फीसदी लोग सीएम बनते देखना चाहते हैं। जबकि 28 प्रतिशत लोगों ने कुछ नहीं कहा।
17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम आएंगे। साल 2018 में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस को तब 114 सीटें, बीजेपी को 109 सीटें , बसपा को 2 सीटें, सपा को 1 सीट और निर्दलीय को चार सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications