mp nikay chunav result 2022: छिंदवाड़ा का ये मेयर तो पास हो गया, राहुल गांधी ने पोस्ट किए फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री और MP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी का 18 साल का किला ढहाने वाले नव निर्वाचित महापौर विक्रम अहाके अब देश भर में फेमस हो रहे हैmp nikay chunav result 2022: This mayor of Chhindwara
छिंदवाड़ा, 18 जुलाई: एमपी नगरीय निकाय चुनाव में छिंदवाड़ा का नवनिर्वाचित मेयर राहुल गांधी को भी खूब भा रहा है। राहुल और विक्रम आहाके भले ही एक दूसरे से कभी न मिले हो, लेकिन विक्रम की वायरल फोटो को देखकर उसके मुरीद हो गए। राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर उन फोटो पोस्ट करने साथ मैसेज भी लिखा। पोस्ट का उन्होंने शीर्षक दिया- "'मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पिता किसान और बेटा महापौर"।

पूर्व मुख्यमंत्री और MP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी का 18 साल का किला ढहाने वाले नव निर्वाचित महापौर विक्रम अहाके अब देश भर में फेमस हो रहे है। इसकी वजह कंधे पर लकड़ियाँ ले जाते, तेंदू पत्ते से कुछ सामान बनाते और माँ के पैर छूते वायरल तीन फोटो है। मेयर का इलेक्शन जीतते ही अगली सुबह ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। जिसे देखकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने विक्रम की खूब तारीफ की।

राहुल गांधी ने भी पोस्ट किए फोटो
अपनी पार्टी के मेयर बने विक्रम अहाके की इस फोटो को देखकर राहुल गांधी से भी नहीं रहा गया की। राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर इन फोटो को पोस्ट किया और मैसेज भी लिखा। "मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं, पिता जी किसान हैं और बेटा 'महापौर' है। राहुल ने अपनी पोस्ट में यह हेडिंग दी। इसके आगे उन्होंने लिखा कि "मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस ने 18 साल बाद बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी के विक्रम आहाके ने साबित कर दिया कि, अगर सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने सपनों के लिए लड़ा जाए तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।
विक्रम आहाके कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे और युवा कांग्रेस के 'जिला सचिव' के तौर पर भी संघर्षरत थे, अब वो छिंदवाड़ा के महापौर होंगे। हमारा सपना है कि एक ऐसा हिंदुस्तान बने जहां अमीर-ग़रीब में फासला न हो, सबको समानता का अधिकार मिले और कांग्रेस पार्टी जनता से किए गए अपने सभी वचनों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी को विक्रम आहाके जी पर गर्व है, हमें आपके जैसे ही निडर और पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं की ज़रुरत है।












Click it and Unblock the Notifications