MP Nikay Chunav 2022 Highlights: आखिरी चरण का मतदान खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार
भोपाल, 13 जुलाई। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे यानि कि आखिरी चरण की मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है। आखिरी चरण में 49 जिलों के 133 नगरीय निकाय में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। मतदान के लिए कुल 13 हजार 148 पोलिंग बूथ केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग शांति पूर्वक हो इसको लेकर प्रशासन की तरफ से सभी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। बावजूद इसके कई जगह से पथराव और मारपीट की खबरें आईं।

LIVE Feed
गढ़ीमलहरा के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी 65 वर्षीय श्री रमन भाई चौरसिया जो कि लकवाग्रस्त हैं। फिर भी वोट डालने के प्रति उनका उत्साह अद्भुत है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। यह उनका अधिकार है, जिसका उन्होंने प्रयोग किया है। उन्होंने मतदान केंद्र पर ट्राइसाइकिल से पहुंचकर वोट डाला।













Click it and Unblock the Notifications