MP Nikay Chunav 2022 Highlights: पहले चरण का मतदान खत्म, 60 % से अधिक हुई वोटिंग

भोपाल, 06 जुलाई। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। आज 49 जिलों के 133 नगरीय निकाय में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। वोटों की गिनती 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। मतदान के लिए कुल 13 हजार 148 पोलिंग बूथ केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग शांति पूर्वक हो इसको लेकर प्रशासन की तरफ से सभी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। वहीं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर खास नजर रखी जा रही थी। हालांकि इसके बावजूद भी कई जगहों से उपद्रव की खबरें आईं।

MP Local body election 2022

LIVE Feed
Jul 06, 2022, 5:23 PM IST

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। पहले चरण में 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है।
Jul 06, 2022, 5:04 PM IST

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दौरान की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जिसमें नवविवाहित जोड़ा विदाई के बाद घर नहीं जाकर वोट डाल रहा है।
Jul 06, 2022, 4:47 PM IST

नगरीय_निकाय_निर्वाचन_2022 के अंतर्गत नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा और नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा में मतदान जारी है। इस दौरान महिला मतदाता भी मतदान केन्द्रों में पहुंचकर बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं।
Jul 06, 2022, 4:22 PM IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी बेटे के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर किया मतदान
Jul 06, 2022, 3:23 PM IST

रतलाम जिले के आलोट व ताल में नगरीय निकाय निर्वाचन का प्रथम चरण बुधवार को संपन्न हो रहा है। आलोट के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले।
Jul 06, 2022, 2:53 PM IST

सतना 101 वर्ष के आयलदास खूबचंदानी ने वार्ड नंबर 38 में वोट डाला।
Jul 06, 2022, 2:38 PM IST

सतना। टिकुरिया टोला मतदान केंद्र में दिव्यांग मतदाता ने किया मतदान।
Jul 06, 2022, 2:24 PM IST

कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेंद्र सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
Jul 06, 2022, 2:02 PM IST

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता है जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर में मतदान किया। साथ ही उन्होंने लोगों से 100 प्रतिशत वोटिंग की अपील की।
Jul 06, 2022, 1:55 PM IST

हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 6 में 90 वर्षीय मतदाता प्रेम नारायण ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Jul 06, 2022, 1:00 PM IST

सतना: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के आदर्श मतदान केंद्र में 86 वर्षीय वयोवृद्ध महिला विमला देवी ने मतदान किया और कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के साथ फोटो खिंचवाई।
Jul 06, 2022, 12:21 PM IST

सिंगरौली: जयंत के 62 नंबर वार्ड में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। भाजपा कांग्रेस ने एक दूसरे पर बोगस वोटिंग के आरोप लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत भी बनी। हालात पर काबू पाने बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मतदान केंद्र से भीड़ को हटाया गया है।
Jul 06, 2022, 12:21 PM IST

आगर-मालवा में मतदान के लिए मतदाता उत्साहित हैं। यहां सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। आपको बता दें कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में आगर जिले की नगर परिषद बडौद में आज मतदान हो रहा है।
Jul 06, 2022, 12:05 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में परिवार सहित मतदान डाला।
Jul 06, 2022, 11:54 AM IST

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में 44 जिलों में अब तक 39 EVM में खराबी की शिकायत मिली, जिन्हें कुछ ही समय में बदल दिया गया।
Jul 06, 2022, 11:54 AM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में पहुंचकर मतदान किया।
Jul 06, 2022, 11:50 AM IST

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील।
Jul 06, 2022, 11:45 AM IST

भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम EVM टेबल पर लिखे होने के चलते बवाल हो गया। मामला वार्ड-12 के नारियल खेड़ा का है। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से आपत्ति जताई गई है।
Jul 06, 2022, 11:42 AM IST

नहीं रुकेंगे-वोट करेंगे: छतरपुर जिले में नगरीय निकायों के प्रथम चरण का मतदान निर्भीकता एवं शान्ति पूर्ण तरीके से हो रहा है। यहां पर आदर्श केंद्रों पर आकर्षक सजावट गई है। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
Jul 06, 2022, 11:34 AM IST

दमोह: मतदान के लिए पहुंची 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मागंज वार्ड के नॉरबिट स्कूल मतदान केंद्र में कमल रानी वोट डालने पहुंची थी। EVM के नजदीक पहुंचकर बटन दबाने के पहले गश खाकर गिर गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jul 06, 2022, 10:33 AM IST

जबलपुर:शोभा शाह उम्र 70 वर्ष व्हीएफजे रोड शारदा नगर निवासी हैं । किडनी की समस्या से पीड़ित है। हफ्ते में दो बार डायलिसिस होता है लेकिन फिर भी वोट डालने का जुनून ऐसा है कि गंभीर बीमारी होने के बाद भी अंबेडकर वार्ड रांझी के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुँची ।
Jul 06, 2022, 10:22 AM IST

जबलपुर: हल्की बारिश जारी, फुहारों के बीच वोट डालने पहुंच रहे मतदाता, बूथ पर बारिश से निपटने के व्यापक इंतजामों का दावा।
Jul 06, 2022, 10:09 AM IST

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 में मतदान के दौरान मोबाइल के उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया गया है।
Jul 06, 2022, 9:59 AM IST

जबलपुर: बरेला मतदान केंद्र पर ईवीएम के बारे में भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों पर होगा प्रकरण दर्ज
Jul 06, 2022, 9:54 AM IST

जबलपुर: रामपुर छापर गुरुद्वारा के पास स्थित मतदान केंद्र पर करीब डेढ़ घंटे से लाइट गुल
Jul 06, 2022, 9:39 AM IST

सागर: नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 10.35% और जिले की निकायों के लिए औसत 11.70 % मतदान हुआ।
Jul 06, 2022, 9:37 AM IST

जबलपुर: ‘मतदान डैशबोर्ड नवाचार’ सिस्टम फेल, एप के जरिए हर दो घंटे में पल-पल की जानकारी देने का किया गया था दावा
Jul 06, 2022, 9:35 AM IST

मप्र में शुरुआती दो घंटे में सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत धीमा, अब तक लगभग 18% मतदान हुआ।
Jul 06, 2022, 9:34 AM IST
मध्य प्रदेश

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने जबलपुर में वोट डाला।
Jul 06, 2022, 9:28 AM IST

आदर्श मतदान केंद्रों में आए मतदाताओं का स्वागत भी किया जा रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+