'जो अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें', बालाघाट में PM मोदी कुछ यूं गरजे विरोधियों

MP News: लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 09 अप्रैल को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने विपक्षी INDI गठबंधन पर जमकर हमला बोला। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के कामों को गिनाया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें, मोदी तो अपनी कमाई भी देश सेवा में लगा देने की आदत रखता है। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से बोलते हुए आगे कहा कि मोदी महाकाल का भक्त है, मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।

PM Narendra Modi

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अब INDI गठबंधन बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये आपस में लड़ते हैं लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं लेकिन असल में उन्हें मोदी को नहीं रोकना है बल्कि उन्हें देश के विकास को रोकना है। कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखा था।

कहा कि आज 1 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज के लोग पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं... मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार दिन-रात आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, उसे पूरा करते हैं।

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एमपी में जनता ने बीजेपी को 163 सीटों दी थी। जनता ने साबित किया कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+