MP News: पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर के हादसे को लेकर सीएम यादव से की बात, प्रधानमंत्री ने दिए यह निर्देश
MP News: होली के त्योंहार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह गर्भगृह में गुलाल उड़ाने से आग फैल गई। हादसे में पुजारी और श्रद्धालु सहित कल 14 लोग झुलस गए। हादसे के घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बात की। उन्होंने हादसे की जांच को लेकर अपडेट लिया और घायल लोग के इलाज के बारे में पूछा।
उज्जैन की घटना को लेकर पीएम मोदी ने सीएम मोहन यादव से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम यादव से फोन कॉल पर उज्जैन की घटना की जानकारी ली। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को बताया कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए हादसे से प्रभावित घायलों को इंदौर और उज्जैन में उपचार दिया जा रहा है। सीएम यादव ने खुद दोनों नगरों में जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। हादसे में घायल लोगों के बेहतर उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications