OPINION: ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से मध्य प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के अनेक द्वार
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी पहल की है। यह है अत्याधुनिक ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत। इंदौर में खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस केंद्र का उद्घाटन किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने जो कुछ कहा है, उससे साफ है कि राज्य सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने जा रही है।
सीएम ने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब से राज्य भर में मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग देने के लिए एक विस्तृत योजना बनाने को भी कहा है। फिलहाल 'नमो ड्रोन दीदी'योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि क्षेत्रों में ड्रोन का धड़ल्ले से इस्तेमाल होना शुरू हो चुका है।

MP News: मध्य प्रदेश में ड्रोन टेक्नोलॉजी के व्यापक संभावनाएं मौजूद
मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के नजरिए से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसलिए यहां ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अभी कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों और उर्वरकों के छिड़काव आदि के लिए ड्रोन बहुत ही कारगर उपकरण साबित हो रहा है। खासकर केंद्र की मोदी सरकार की ड्रोन दीदी योजना की वजह से इसने ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का एक शानदार विकल्प देकर सशक्त बनाना शुरू किया है।

MP News: ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से खुलेंगे रोजगार के अनेकों द्वार

उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जो कुछ कहा है, उससे साफ है कि वह प्रदेश में ड्रोन के व्यापक इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं।
MP News: शासन-प्रशासन में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है ड्रोन
उनका कहना है कि यह तकनीक भीड़ के प्रबंधन में भी मददगार साबित होने वाली है और ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने में भी सहायक बन सकती है। एक बात का जो उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया है, वह है उज्जैन में 2028 में लगने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला, जिसमें ड्रोन बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

इंदौर में जिस ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना हुई है, उसे मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब और चैरिटेबल संस्था कस्तूरबा ग्राम ने संयुक्त रूप से किया है।

MP News: मध्य प्रदेश ने बहुत ही सही समय पर पकड़ी रफ्तार
ड्रोन टेक्नोलॉजी की दिशा में आने वाले पांच साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 2030 तक इस क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। मतलब, मध्य प्रदेश ने सही समय पर भारत की इस टेक्नोलॉजी यात्रा में यात्री बनने की ठानी है, जिससे न सिर्फ देश का कल्याण सुनिश्चित है, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अनेकों अवसर भी उपलब्ध होना तय है।













Click it and Unblock the Notifications