MP News: '2047 तक विकसित भारत के संकल्प की मोदी की गारंटी है', बोले CM मोहन यादव
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार प्रचार कर रही है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी जमकर प्रचार कर रही है। इस बीच सीएम मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ पत्रकार बंधुओं से संवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्पित सर्वस्पर्शी "संकल्प पत्र-2024" युवा, महिला, किसान एवं गरीबों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा। यह 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की मोदी जी की गारंटी है।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि संकल्प होंगे साकार, अबकी बार 400 के पार।
वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने घोषणा पत्र जारी की है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में देश के स्वाभिमान के साथ रोजगार का भी ध्यान रखा है। विगत 10 वर्षो में पीएम मोदी ने सरकार के काम के माध्यम से सबका दिल जीता है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के काम से हर कोई खुश है। इस बार लोगों ने मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीजेपी इस बार 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बीजेपी को जबरदस्त लोगों का समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस हिन्दू-मुसलमान को लड़ाती रही, ताकि मंदिर का निर्माण नहीं हो, मैनपुरी में CM मोहन यादव का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications