MP News: महाकौशल के दौरे पर जेपी नड्डा, जबलपुर में बुद्धिजीवियों से करेंगे चर्चा

MP News: मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। एमपी में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं के दौरे बन गए हैं। भाजपा नेता और राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जबलपुर आ रहे हैं. वह महाकौशल की चार लोकसभा सीटों जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

jp nadda 600

राकेश सिंह ने बताया कि नड्डा जबलपुर में बुद्धिजीवियों से भी चर्चा करेंगे। भाजपा नेता ने बताया कि कांग्रेस जिस तरह से जनता से 10-10 रुपये लोगों से मांग रही है, यह पाखंड है. ऐसा नहीं है कि कांग्रेसियों के पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार का लंबा इतिहास रहा है।

वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूसरी लोकसभा क्षेत्र में भी पैदल यात्रा करें तो इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह भगवान राम के मंदिर पर सवाल खड़े कर रहे हैं इसके लिए उन्हें घातक परिणाम भुगतने पड़े हैं। ज्ञात हो कि जबलपुर में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया है।

दूसरी ओर कांग्रेस का प्रचार भारतीय जनता पार्टी की अपेक्षा बहुत कमजोर तरीके से चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के नेता प्रचार करने आने लगे हैं जबकिजबलपुर में कांग्रेस सही तरीके से स्थानीय नेताओं को भी एकजुट नहीं कर पाई है। ऐसी स्थित में जबलपुर में कांग्रेस कुछ कमजोर अवश्य दिख रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने किया संयुक्त बयान जारी, अली बाबा 40 चोर से INDI गठबंधन की तुलना c

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+