MP News: हाई अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, पुलिसकर्मियों की तत्काल वापसी, जुमे की नमाज में दुआ

MP News: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय आपात बैठक की, जिसके बाद एक अहम फैसला लिया गया-राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है। सरकार का साफ़ कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

MP News High alert leaves of government employees cancelled immediate withdrawal of policemen

जनता भी मैदान में, नमाज में दुआ, मंदिर में विरोध

उधर उज्जैन में भारत माता मंदिर के बाहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सिंधु यात्रा समिति के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पुतला जलाया। आरएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए वहां मारे गए श्रद्धालुओं की स्मृति में एक स्थायी स्मारक बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए।"

सेना से रिटायर्ड भी तैयार, सतना के 300 पूर्व सैनिकों ने जताई सरहद पर जाने की इच्छा

मध्यप्रदेश के सतना जिले के चूंद गांव की देशभक्ति की मिसाल इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। महज 5 हजार की आबादी वाले इस गांव से अब तक 600 से ज्यादा सैनिक देश सेवा में रहे हैं या अब भी हैं। गांव के 300 रिटायर्ड सैनिकों ने सरकार से अपील की है कि उन्हें फिर से सीमा पर भेजा जाए ताकि वे पाकिस्तान को माकूल जवाब दे सकें।

चूंद गांव के बुजुर्ग पूर्व सैनिक रामकिशोर पटेल कहते हैं, "हमने पहले भी देश की सेवा की है और आज भी तैयार हैं। पाकिस्तान की कायराना हरकतों को हम चुपचाप नहीं देख सकते।"

गांव के ही 24 वर्षीय जवान राकेश सिंह जो छुट्टियों में घर आए थे, अब खुद ही वापस यूनिट में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। "देश पहले है, बाकी सब बाद में," राकेश ने कहा।

अलर्ट पर प्रदेश, संकल्प में जनता

प्रदेश भर में पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। सरकार की ओर से जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और सतर्कता बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+