MP News: सीएम मोहन यादव कल आएंगे गुना, जानिए किया कार्यक्रमों में होंगे शामिल
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को गुना के दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव यहां बीनागंज में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यादव मंडी परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। उनके साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। पार्टी ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि जिले की दो विधानसभा राघोगढ़ और चांचौड़ा सीट राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आती है। राजगढ़ लोकसभा सीट प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है। इस बार कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। लगभग 30 वर्ष बाद दिग्विजय सिंह इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पहले वह दो बार सीट से सांसद रह चुके हैं। वहीं उनके भाई लक्ष्मण सिंह भी इसी लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।

भाजपा ने इस बार फिर यहां से रोडमल नागर को टिकट दिया है। रोडमल नागर इस सीट से दो बार से सांसद है। 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें भाजपा ने इस सीट से उतारा और वे दोनों बार यहां से चुनाव जीते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज पहुंचेंगे। यहां डोपाहर 2:20 पर वे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंडी प्रांगण में यह कार्यक्रम होगा। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications