MP NEWS: सीएम मोहन यादव ने हेडगेवार की जयंती पर उन्हें किया नमन
MP NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि मां भारती के प्रति समर्पित सेवकों के संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, राष्ट्र चिंतक परम पूज्य श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी को जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।आपका समर्पण, चिंतन एवं मातृभूमि की सेवा का संस्कार प्रत्येक देशभक्त के लिए पथ प्रदर्शक है और देश के विकास में योगदान का अनुकरणीय अध्याय है।

ज्ञात हो कि आरएसएस ने साल 1925 में 17 लोगों के साथ मिलकर राष्ट्रवाद की परिधि में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नामक संगठन की स्थापना की थी।अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने वाले हेडगेवार बचपन से ही क्रांतिकारी स्वभाव के थे। हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल, 1889 को नागपुर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था, जबकी 21 जून, 1940 को नागपुर में निधन हुआ था।
कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन (1920) में डॉ. हेडगेवार ने पूर्ण स्वतंत्रता को लक्ष्य बनाने वाला प्रस्ताव रखा। हालांकि,यह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया था। 1921 में डॉक्टर साहब ने असहयोग आंदोलन में भूमिका निभाई थी और एक साल जेल की सजा काटी थी, किंतु बाद में कांग्रेस और महात्मा गांधी से उनका मोहभंग हो गया था। उनके जीवन में बाल गंगाधर तिलक और विनायक दामोदर सावरकर यानि वीर सावरकर का गहरा प्रभाव रहा है।
.
यह भी पढ़ें कांग्रेस ऐसे जहाज में बैठी है, जिसमें छेद ही छेद है, डिंडोरी में CM मोहन यादव का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications