MP News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी वोटर लिस्ट सुनिश्चित करें कि सभी वोटर लिस्ट बिलकुल सही हो
लोकसभा चुनाव की निर्वाचन विभाग ने करनी शुरू कर दी है। मतदाता सूची में कोई भी गड़बड़ी ना हो, परिवार के सभी सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो, इस सबका खास ख्याल रखा जा रहा है। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सोमवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में एक अहम बैठक की।

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के सेकेंड फेज के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरूआत किया। यह पांच दिन तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी श्री राजन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को संबोधित किया।
राजन ने कहा कि निर्वाचन के कार्य को सभी अधिकारी गंभीरता से लें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे जाने वाले सभी दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो और एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications