सिंघाड़े के आटे से बने हलवा-पूड़ी खाए थे, फूड पायजनिंग से 90 बीमार
उपवास में बाजार से सिंघाड़े का आटा लाकर घर में उसकी हलवा और पूड़ी बनाकर खाने के बाद एक-एक कर लोग बीमार हो गए। बुंदेलखंड के टीकमगढ़ और सागर में ऐसे 90 करीब लोग बीमार हुए हैं।

नवरात्र में उपवास के दौरान सिंघाड़े के आटे से बनी हलवा-पूड़ी ने लोगों को बीमार बनाकर अस्पताल पहुंचा दिया। इन्हें लोगों को फूड पायजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल टीकमगढ़ में एक ही दुकान से इंदौर से बुलाए गए आटे को खाने से लोग बीमार हो गए। इधर सागर जिले के बीना में भी ठीक इसी तरह का मामला सामने आया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले में जांच बैठा दी है, वहीं दूषित आटे के पैकिट जब्त कर लिए हैं
नवरात्र के उपवास में खाई थी पूड़ी-हलवा, अस्पताल में पलंग कर पड़ गए
टीकमगढ़ के जतारा-बल्देवगढ़ में एक दुकान से पैक्ड सिंघाड़े के आटा खरीदकर लोग घर ले गए थे। यह आटा इंदौर की कंपनी सप्लाई करती है। इस आटे की पूड़ी और हलवा बनवाकर लोगों उपवास में खाया था। इसके बाद धीरे-घीरे अलग-अलग परिवारों के लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। इन सभी को उल्टी-दस्त व अन्य शिकायतें हो रही थीं। सभी ने एक ही दुकान से आटा खरीदा था। जतारा में कई परिवार के सारे सदस्य भर्ती हो गए हैं।
Recommended Video


बीना में एक ही परिवार के सारे लोग भर्ती
जानकारी अनुसार बीना के शास्त्री वार्ड में रहने वाले स्वदेश रिछारिया बाजार में डब्बू किराना दुकान से सिंघाड़े का आटा खरीदकर लाए थें बीते रोज घर में नवरात्र के उपवास के दौरान उन्होंने सिंगाड़े के इसी आटे से बने हलवा-पूड़ी खाई थी, जिसके कुछ समय बाद घर के सभी सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगे। उन्हें पहले सरकारी फिर प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग भी इसी तरह की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
माधुरी ब्रांड सिंघाड़े का आटा जब्त किया गया है
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सीपी पटेल ने बताया कि हॉस्पिटल में जतारा-बलदेवगढ़ और टीकमगढ़ के लोगों को भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला है कि लोगों ने माधुरी ब्रांड के सिंघाड़े के आटा का उपयोग किया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। यह प्रोडक्ट इंदौर का है। इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की तबीयत में सुधार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications