जल जीवन मिशन कार्यों की मंत्री संपतिया उइके ने की समीक्षा, कहा- हर घर तक पहुंचाएं शुद्ध पेयजल

Madhya Pradesh News: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके मंगलवार को सीधी पहुंची। यहां जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समूह नल जल योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

इतना ही नहीं, अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों में प्रगति लाएं।

MP Minister Sampatiya Uikey

सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से सभी घरों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी है। कोई भी बसाहट या मजरा-टोला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करें कि डीपीआर में सभी बसाहटें शामिल हों ।

मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रीष्म ऋतु में सभी बसाहटों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आंकलन कर लें तथा किसी भी बसाहट को समस्या नहीं हो इसकी कार्य योजना तैयार कर लें। मंत्री ने मझौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के बनास नदी में निर्मित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+