विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए मंत्री गोविंद राजपूत, कहा- हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
Madhya Pradesh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बरोदा रहली पहुंची। यहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। इस यात्रा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति से भारत आज विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। सरकार ने अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जो हर गांव और शहरों में पहुंची तथा हजारों लोगों को लाभान्वित किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि हर परिवार और हर व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे जो लोग किसी कारण वश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए तो उन तक सरकार खुद पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव में सड़के, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाकर क्षेत्र का विकास किया।
तो वही, व्यक्तिगत रूप से जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाया है फिर वह किसान सम्मान निधि हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, हमने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और सशक्त भारत का सपना साकार करके दिखाया है। पीएम मोदी और हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव का संकल्प है कि विकास का पहिया इसी तरह चलता रहेगा।
फ्री राशन हर जरूरतमंद के घर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री आवास से हर गरीब के सिर पर छत होगी, गांव-गांव में नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचेगा और हर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए हमारी सरकार विभिन्न प्रकार की छात्रवृतियां देकर उन्हें आगे बढ़ाएगी। मंत्री ने इस अवसर पर उज्ज्वला योजना तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये।












Click it and Unblock the Notifications