MP: मृगनयनी एम्पोरियम का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण, उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने के दिए निर्देश
MP News: मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के एम्पोरियम में खादी एवं हाथकरघा के जरिये निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जाता है। जिसका निरीक्षण गुरुवार 15 फरवरी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने किया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल गुरुवार को मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण किया, साथ ही उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

बता दें कि एम्पोरियम में रेशम की साड़ी, चंदेरी साड़ी, मेंहदीवाडा की कोसा साड़ी, खादी परिधान, चादरें, कांसे, काष्ठ एवं बांस के खिलौने भी उचित मूल्य पर विक्रय के लिए उपलब्ध है। भोपाल हाट, मेलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में भी एम्पोरियम के स्टॉल्स लगायें।
खादी, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों की विशेष ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। राज्य के बाहर भी खादी, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों की मार्केटिंग एवं विक्रय की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री उत्पादों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचने के नए तौर तरीके अपनाएं।












Click it and Unblock the Notifications