MP मंत्री चेतन्य काश्यप ने औद्योगिक समस्याओं पर की चर्चा, उद्योग जगत से जुड़े कई मुद्दे भी शामिल
MP News: प्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को विकास तीव्र गति से किया जाना चाहिए। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव अरुण सोनी ने वल्लभ भवन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप से इन उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान उद्योग जगत से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें औद्योगिक भूमि आवंटन, क्लस्टर नीति, निवेश अनुदान मामले और एमएसएमई विकास नीति में संशोधन शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों, फायर एनओसी नियमों और फ्रीहोल्ड भूमि के सरलीकरण पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा नगर निगम सीमा के अंदर सरकारी औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए जाने वाले दोहरे कर और डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि के हस्तांतरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री कश्यप ने कुछ मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए आदेश जारी किए और अन्य पर नीति अध्ययन के बाद आगे के समाधान का आश्वासन दिया।
लघु उद्योग भारती ने राज्य स्तर पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के तीव्र गति से विकास के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए अनेक बिन्दुओं को संकलित किया। मंत्री कश्यप ने उद्योग संबंधी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को उद्योगों के लिए नियम सरल बनाने के निर्देश दे रहे हैं। लघु उद्योग भारती की ओर से एमएसएमई मंत्री को 6 अगस्त को देवास में होने वाले अखिल भारतीय औद्योगिक सम्मेलन 2024 का निमंत्रण दिया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई।












Click it and Unblock the Notifications