मंडियों में कृषकों को मिले सभी सुविधाएं, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा
MP News: कृषकों के लिए मंडियां सुविधा-स्थली बनें। मंडियों में कृषकों को सभी सुविधाएं मिलना सुनिश्चित हो। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री-सह-अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ऐदल सिंह कंसाना ने मंगलवार को मंडी बोर्ड के संचालक मंडल की 142वीं बैठक में उक्त निर्देश दिए।
कृषि मंत्री-सह-मंडी बोर्ड अध्यक्ष कंसाना ने कहा कि मंडियों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जाए, जिससे मंडियों में आने वाले कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडियों को आदर्श मंडियों के रूप में विकसित किया जाए, जहां स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, ठहरने के बेहतर प्रबंध हों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो।

मंत्री कंषाना ने कहा कि हम सभी को विभाग में ऐसे काम करना हैं, जिसे कृषक और अन्य लोग भी हमेशा याद रखें। संचालक मंडल की बैठक में पूर्व की बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें आय शीर्ष में 300.52 करोड़ रुपए की सकल प्राप्ति एवं व्यय शीर्ष में 299.85 करोड़ रुपए का व्यय दर्शाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications