MP News: मध्य प्रदेश को इस बार मिल सकता है आदिवासी नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

MP Congress news: कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार को राजधानी भोपाल में होने जा रही है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। बता दे मध्य प्रदेश में कई सालों से आदिवासी सीएम को लेकर चर्चाएं हो रही है। लेकिन इस बार भी प्रदेश को आदिवासी सीएम नहीं मिल सका, लेकिन अब चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष आदिवासी हो सकता है।

दरअसल, इस बैठक में पहले दिल्ली में यह लगभग तय कर लिया है कि इस बार नेता प्रतिपक्ष के मन किसी आदिवासी विधायक को दी जाएगी। हालांकि अंतिम निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और मध्य प्रदेश की ट्रेनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भोपाल आ रहे हैं।

MP may get tribal Leader of Opposition this time, Congress Legislature Party meeting tomorrow

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के बीच में यह सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है कि इस बार आदिवासी वर्ग के किसी विधायक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जाए। हालांकि दिल्ली ने नाम तय करने की जिम्मेदारी विधायक दल की बैठक पर छोड़ दी है। इसलिए अब यह संभावना जताई जा रही है।

इनकी संभावना ज्यादा

आदिवासी वर्ग के तीन विधायक इस दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं जिसमें सबसे पहला नाम ओंकार सिंह मरकाम का माना जा रहा है अभी डिंडोरी से चौथी बार के विधायक बने हैं वही कमलनाथ के करीब भी बाला बच्चन भी दौड़ में शामिल है वह विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं तीसरे नंबर पर उमंग सिंघार का नाम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+