MP News: मंदसौर में बेटे ने थप्पड़ मारने पर मां को उतारा मौत के घाट, घर के अंदर ही दफनाकर करता रहा शराब पार्टी
MP Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी सगी मां का मर्डर कर दिया। आरोपी इतना बहराम था कि उसने घर के अंदर ही घर के अंदर ही अपनी मां के शव को दफन कर दिया। आरोपी ने घर में बने सेफ्टी टैंक में शव को दफना दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिन तक सेफ्टी टैंक के ऊपर गड्ढा डालकर शराब पार्टी करता रहा। जब दुर्गंध फैली तो घर अपनी नानी के घर राजस्थान भाग गया। जब आसपास वालों को घर के बाहर दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। तीन दिनबाद आरोपी जब सिर मुंडवा कर वापस लूट तो दामाद को उसे आरोपी जब सिर मुंडवा कर वापस लौटा। सास के नजर नहीं आने पर दामाद को आरोपी पर शक हुआ।

मामला भानपुरा का है। पुलिस के अनुसार, कचहरी चौक निवासी कमलेश पिता कन्हैयालाल धोबी (35) ने अपने दोस्त संतोष पिता बसंतीलाल धोबी (50) के साथ 12 जून को भानपुरा के बड़ा महादेव रोड पर दिनभर शराब पार्टी की थी। रात 10 बजे वह दोस्त के साथ नशे में धुत होकर घर पहुंचा। नशे में देखकर मां, गंगाबाई नाराज हो गई और उसने अपने बेटे को थप्पड़ मारा।
इसके बाद बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां को पीटना शुरू किया। मारपीट में गंगाबाई का सिर पत्थर से टकरा गया और वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
इतने पर भी दिल नहीं पसीजा, आरोपी बेटा ने दोस्त की मदद से घर में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में मां की लाश को उठाकर दफन किया, ऊपर से रेत डाली, और फिर गद्दा बिछा दिया। गंगाबाई की लाश को ठिकाने लगाने के बाद, आरोपी बेटा राजस्थान के पगारिया गांव स्थित अपने ननिहाल भाग गया।
गंगाबाई की लाश को ठिकाने लगाने के बाद, दोस्त अपने घर चला गया, जबकि बेरहम बेटा कब्र के ऊपर ही सो गया। तीन दिनों तक दोनों कब्र के ऊपर बैठकर शराब पार्टी करते रहे। बदबू आने लगी तो आरोपी बेटा राजस्थान के पगारिया गांव स्थित अपने ननिहाल भाग गया।
17 जून को आरोपी कमलेश मुंडन करवाने के बाद भानपुरा लौट आया। इसके बाद गांव में ही रहने वाले दामाद भगवान लाल शर्मा को शंका हुई। उन्होंने मुंडन का कारण और सास गंगाबाई की खैरखबर पूछी। आरोपी उसकी बात सुनकर घबरा गया और बिना कुछ कहे घर की ओर भाग गया।
इस हालत में भगवान भी सीधे घर पहुंचा। वहां सेप्टिक टैंक के पास खोदे गए गड्ढे से दुर्गंध आ रही थी। रेत हटाने पर एक लाश की ख़बर आई, जो सास गंगाबाई की थी। इस पर भगवान ने पुलिस को सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications