Sagar News: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी हादसे का शिकार, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में जा रहे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की कार को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। भीषण हादसे में विधायक त्रिपाठी और ड्राइवर बाल-बाल बचे।

Sagar: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर विधानसभा से विधायक नारायण त्रिपाठी बुधवार देर रात बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में जा रहे थे। इसी दौरान सागर जिले के गढ़कोटा में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए, हालांकि विधायक व उनका ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गए।

Sagar: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मैहर विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की कार को गढाकोटा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी दी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि विधायक और ड्राइवर सुरक्षित हैं। हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे सागर जिले के गढ़ाकोटा के पास हुआ था। विधायक त्रिपाठी ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हादसे की जानकारी दी है।

Recommended Video

    केंद्रीय मंत्री ने कराया भोज, उठाई जूठी पत्तलें

    विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वे स्कॉर्पियो से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकोटा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। बताते चलें कि बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा से अलग होकर विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा की है। जिसको लेकर बीजेपी और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+