आदिवासियों को हमेशा से वोट बैंक समझा, अब गरीबी का झांसा देकर सत्ता हड़पना चाहती हैं कांग्रेस- CM मोहन यादव

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से झूठ बोलकर देशवासियों के साथ विश्वासघात किया। कांग्रेस ने जातिगत आधार पर आरक्षण देकर केवल वोट बैंक की राजनीति की। इन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में से कटौती करके अल्पसंख्यकों को आरक्षण देकर देश में जातिगत आरक्षण को बढ़ावा दिया।

कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों, गरीबों के साथ विश्वासघात करती रही, उनके वोट बैंक से सरकार बनाती रही, लेकिन कभी भी किसी आदिवासी बहन, बेटियों को आगे नहीं बढ़ाया, उन्हें विधायक, सांसद का टिकट नहीं दिया। कांग्रेस तो हमेशा से अपने घिसे-घिसाए, घुटे-घुटाए नेताओं को ही आगे बढाती है। उसको भी ऊपर कोई मौका नहीं मिलता है।

MP lok sabha Chunav Mohan Yadav addressed public meetings organized in Dhar Ratlam Ujjain

सीएम ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर राजनीति की है। कांग्रेस ने किसी भी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन यह काम भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। एक आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च पद देकर समूचे आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है।

अब बड़े बाप के बेटे पीएम मोदी को भरकर गाली दे रहे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव दो ऐसे नेताओं के बीच में हैं, जिनमें से एक हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी जिन्होंने गरीबी देखी, कष्ट देखे, जिनका जीवन रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर शुरू हुआ, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। एक नेता ऐसे हैं, जो बड़े बाप के बेटे हैं और चांदी का चम्मच लेकर आए हैं। वे भी जी भरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दे रहे हैं। अब कह रहे हैं लोकतंत्र खतरे में है। उन्हें यह नहीं मालूम है कि सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की रक्षा प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो लोकतंत्र का सत्यानाश किया है। इनके शासनकाल में कई बार संविधान बदला गया।

MP lok sabha Chunav Mohan Yadav addressed public meetings organized in Dhar Ratlam Ujjain

कानून सबके लिए समान है

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि न खांऊगा और न खाने दूंगा। आज इस घमंडिया गठबंधन के जितने भी भ्रष्टाचारी हैं उनमें से आधे तो जेल में हैं और आधे जमानत पर बाहर हैं। जो जमानत पर हैं वे भी श्री मोदीजी को गाली दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, संत्री हो, सबके लिए कानून समान है और जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह अंदर जाएगा। जैसे सूरज खुद जलकर हमें उजाला देता है, इसी तरह प्रधानमंत्री श्री मोदीजी भी देश और देशवासियों के लिए जीते हैं। उनके लिए संघर्ष करते हैं।

MP lok sabha Chunav Mohan Yadav addressed public meetings organized in Dhar Ratlam Ujjain

आदिवासियों की इज्जत को उछाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल सरकार चलाई, लेकिन टंट्या मामा को सम्मान भाजपा ने दिया। उनके नाम से विश्वविद्यालय खोला। कांग्रेस ने तो आदिवासियों के नाम से सिर्फ वोट लिए हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी धार आए तो वहां पर आदिवासियों ने उनका सम्मान साफा बांधकर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि साफा थोड़ा टाइट बांधों। ये साफा नहीं, बल्कि पूरे आदिवासियों की इज्जत है, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस के राहुल गांधी भी मध्यप्रदेश की धरती पर आए और जब आदिवासियों ने उन्हें साफा बांधा तो थोड़ी देर के बाद उन्होंने साफा उछाल दिया। यह साफा नहीं संपूर्ण आदिवासी समाज की इज्जत है और राहुल गांधी ने साफा उछालकर संपूर्ण आदिवासी समाज की इज्जत उछाली है।

MP lok sabha Chunav Mohan Yadav addressed public meetings organized in Dhar Ratlam Ujjain

एक ही परिवार के भरोसे है कांग्रेस पार्टी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो केवल एक ही परिवार के भरोसे पर है। इनकी पांच पीढ़ियों से प्रधानमंत्री बनते रहे, लेकिन किसी ने भी देश से गरीबी दूर नहीं की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेज जब भारत से गए तो सब राजाओं ने अपना-अपना राज छोड़ा। यहां पर लोकतंत्र की व्यवस्था हुई और लोकतंत्र में सबको मौका मिलता है, लेकिन कांग्रेस की पांच-पांच पीढ़ी प्रधानमंत्री बनती रही, लेकिन इन्होंने सिर्फ एक ही परिवार को मौका दिया। यहां पर किसी को मौका नहीं मिला।

धार-झाबुआ सौभाग्यशाली यहां से मिला दो बहनों को मौका

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का राजाभोज की नगरी धार और मध्यप्रदेश की धरती पर आना सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने लोकसभा और विधानसभा में भविष्य में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। धार-झाबुआ तो और सौभाग्यशाली हैं, यहां से हमारी दोनों प्रत्याशी बहनों को मौका दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जब पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी आए थे, तो जननायक टंट्या मामा विश्वविद्यालय की सौगात दी थी। श्री नरेंद्र मोदी जी को दुनियाभर में सुशासन वाले प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और दुनिया में भारत पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। आने वाले पांच सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का संकल्प है कि भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएंगे और 2047 तक भारत विश्व गुरू बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+