MP News: किसानों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, फॉर्मर रजिस्ट्री की रणनीति तैयार

मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि, रिंग रोड़ और शहर के अन्य स्थानों पर यात्री बसों को अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। यह कार्रवाई अभियान चलाकर लगातार हो।

उन्होंने कहा कि, शासन के निर्देशानुसार यह तय किया जाए कि प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री अतिशीघ्र बन जाए। इस फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना है। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य को गति दी जाए।

Indore

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि, फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 10-10 फार्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य दिया जाए। लक्ष्य पूर्ति की सभी एसडीएम समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि, डायवर्सन सहित अन्य राजस्व बकाया वसूली की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाए। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जाए। उक्त दोनों कार्यों की प्रगति की सभी एसडीएम और अपर कलेक्टर्स क्षेत्र का भ्रमण कर नियमित समीक्षा भी करें।

यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बैनल, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों तथा डीजे के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसी तरह उन्होंने भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान को भी और अधिक गति देने तथा प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि, स्वच्छता में नम्बर वन बनने के लिए इंदौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सभी शासकीय कार्यालयों और शासकीय परिसरों में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में समुचित साफ-सफाई रखी जाए। सभी शौचालय साफ रहें। यह देखें की कोई भी कचरा खुले में नहीं जले।

कलेक्टर सिंह ने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि वे भी स्वच्छता पर ध्यान देंवे। यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी निर्माण स्थल पर ईधर-उधर निर्माण सामग्री नहीं फैले। बैठक में श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण को विशेष प्राथमिकता दें। प्रतिदिन आने वाले आवेदनों के तत्काल निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करें। 50 दिन से अधिक की अवधि के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे। सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में रैंकिंग सुधार के प्रयास करें।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी एसडीएम से कहा कि, वे जल जमाव होने वाले स्थानों को चिन्हित करें। ऐसे स्थान भी चिन्हित करें जिनके कारण पानी के बहाव में परेशानी आती है। यह जरूरी है कि बारिश के पूर्व ही हम अभी से सजग हो जाए और सभी जरूरी कार्य अभी से शुरू कर आगामी बारिश के पूर्व पूरे कर ले, जिससे की बारिश में कहीं भी जल जमाव की स्थिति नहीं बने।

ये भी पढ़े- MP News: गेहूं उपार्जन के लिए किसान कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, घर बैठे होगा ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+