खरगोन हिंसा में पहली मौत, अस्पताल में 8 दिन से रखे अज्ञात शव की हुई पहचान
खरगोन, 18 अप्रैल: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा में पहली मौत हुई है। मृतक का नाम इब्रिस उर्फ सद्दाम है। गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को इसकी पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि रविवार रात इंदौर के एमवाय अस्पताल में 30 वर्षीय इबरीश खान उर्फ सद्दाम के शव की पहचान की गई। बता दें, सद्दाम का शव 10 अप्रैल को मिला था। शिनाख्त न होने की वजह से शव इंदौर के अस्पताल भेजा गया था। गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज हो चुका है। सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

35 वर्षीय सद्दान के परिवार वाले 4 दिन तक उसकी तलाश कर रहे थे। कहीं कुछ पता नहीं लगने पर परिवार ने 14 अप्रैल को खरगोन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती रात पुलिस की सूचना पर परिजन इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'आपकी जानकारी में मैं डालना चाहता हूं ये डेडबॉडी 10 अप्रैल को मिली थी और 11 अप्रैल को इसका पीएम हो गया था। उसके आधार पर 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उस समय तक किसी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं की थी। जब एक रिपोर्ट गुमशुदगी की सद्दाम के नाम से आई तो परिवार वालों से शिनाख्त करवाई गई। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, जबकि पीड़ितों को मुआवजा राज्य सरकार देगी।












Click it and Unblock the Notifications