MP में अगले 24 घंटे में बाढ़ की आशंका ! इन संभागों में अतिवृष्टि की चेतावनी, टोल फ्री नंबर भी जारी

भोपाल, 12 जुलाई। मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई नादियां उफान पर हैं। वहीं, सीहोर जिले में सीप नदी की बाढ़ में कई मजदूर बीती रात फंस गए थे। जिनका सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 10 से 15 मजदूर काम करने के लिए गए थे। इसी बीच बारिश की वजह से सीप नदी का पानी बढ़ गया और 6 मजदूर फंस गए थे।

MP Rain

अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
इधर, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में व दमोह, सागर, उमरिया एवं गुना, जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने एवं अतिवृष्टि की जताई है। ऐसे में प्रदेश के लिए आगामी 24 घंटे अहम होंगे।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई इतनी बारिश
मध्य प्रदेश में बारिश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटें के दौरान खातेगांव 27, घोडाडोगरी 16, बिछुआ 13, नटेरन 12, नसरूल्लाहगंज 11, अरेरा हिल्स, रायसेन 10, नवीबाग, भीमपुर, वरला चांद 9, रेहली शमशाबाद 7 सेमी बारिश हुई।

बाढ़ के लिए टोल फ्री नंबर जारी
राज्य सरकार के मुताबिक इस वक्त भारी बारिश से प्रभावित प्रदेश के 𝟏𝟔 जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। प्रभावितों की मदद हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वहीं, बाढ़ और जलभराव से संबंधित जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित की जानकारी के लिए 𝟏𝟎𝟕𝟎 और 𝟏𝟎𝟕𝟗 पर संपर्क किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में 16 जिलों स्थिति नियंत्रण में है। सभी होमगार्ड के जवानों, एसडीआरएफ सहित पुलिस बलों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, नर्मदा नदी और बेतवा नदी के किनारों को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों की निगरानी हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+