MP News: मध्य प्रदेश सरकार 7 लाख लोगों को देगी स्वरोजगार, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने एक अद्वितीय कदम उठाते हुए राज्य के सात लाख युवाओं को स्वरोजगार देने का ऐलान किया है, जिससे राज्य सरकार ने एक ही दिन में इतने बड़े संख्या में युवाओं को रोजगार प्रदान करने का रिकॉर्ड बनाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस संकल्प की शुरुआत मुरैना में की है, जहां प्रदेश के सात लाख से अधिक युवाओं को एक दिन में 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि देने का ऐलान किया है। यह पहली बार है कि किसी राज्य ने इतने बड़े स्तर पर युवाओं को स्वरोजगार देने का कदम उठाया है।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस कार्यक्रम की शुरुआत पहले 31 जनवरी को होनी थी, लेकिन अब इसे एक फरवरी को मुरैना में आयोजित किया जाएगा। रोजगार दिवस कार्यक्रम के तहत राज्य भर में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा, जिसमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। पहले ही पांच लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार मिला है।
इस महत्वपूर्ण कदम के तहत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में इस दिन सर्वाधिक छह लाख 32 हजार 574 युवाओं को 4510 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, और क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में भी युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस सुविधा के अंतर्गत, अनेक योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फुले सहायता योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, और मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक उद्यम तथा स्वरोजगार योजना में योजनाओं के माध्यम से ऋण प्रदान कर स्वरोजगार स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications