Sehore News: बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने सरकार सक्रिय, सीहोर के शाहगंज में ऊर्जीकृत हुआ पावर ट्रांसफार्मर

Sehore News: एमपी ट्रांसको ने सीहोर जिले के 132 केव्ही सबस्टेशन शाहगंज में एक 63 एमव्हीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मात्र 04 माह पूर्व सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के कार्य का भूमिपूजन किया गया था।

इस ट्रांसफार्मर को भोपाल स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि 4.97 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सीहोर जिले की पारेषण क्षमता को सुदृढ़ता प्रदान हुई है।

इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से शाहगंज 132 केव्ही सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 103 एमव्हीए की हो गई है। इससे सीहोर जिले में शाहगंज, डोबी, नांदेर, अमोन, दिगवाद क्षेत्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुंचेगा, अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।

mp-government-active-to-strengthen-power-system-power

उन्होने बताया कि 132 केव्ही सबस्टेशन शाहगंज में बढ़ते हुए लोड के मद्देनजर पूर्व में स्थापित 40 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की जरूरत महसूस हुई जिसे देखते हुये इस सबस्टेशन में नया 63 एमव्हीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एमपी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

सीहोर क्षेत्र में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत
एमपी. ट्रांसकों के कार्यपालन अभियंता लक्ष्मण आर्य ने बताया कि राजधानी भोपाल से एचएमआई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 70 किलोमीटर दूर शाहगंज में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। सीहोर जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+