MP: जल संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का अवार्ड, मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया पुरस्कार

Madhya Pradesh award News: मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन बेहद खास है दरअसल आज मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार एमपी को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जल संरक्षण के कामों को देखते हुए दिया गया है। वही दूसरे नंबर पर ओडिशा राज्य को यह पुरस्कार मिला है। जबकि आंध्र प्रदेश और बिहार ने साझा तौर पर तीसरा पुरस्कार जीता है।

मध्यप्रदेश से इस पुरस्कार को लेने के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में ट्राफी, प्रशस्ति-पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार लेने बाद मंत्री सिलावट ने कहा कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार मध्यप्रदेश के हर उस नागरिक को समर्पित है जिसने जल समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए प्रण-प्राण से एक जुटकर होकर ईश्वर समान जल को सहेजने का कार्य किया है।

Madhya Pradesh got the best state award for water conservation, Minister Tulsi Silavat took the award

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात

बता दे दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह के अंतर्गत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में मध्यप्रदेश को जल संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए देशभर में ये प्रथम पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार लेने से पहले जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुलाकात कर केन-बेतवा राष्ट्रीय परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए अनुरोध किया। मंत्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि जब तक द्वितीय चरण की स्वीकृति प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक सीमित क्षेत्र में परियोजना का कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश को पुरस्कार के मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए जल संसाधन विभाग और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि जल संसाधन का बढ़िया से प्रबंधन हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से लगातार काम जारी है। विभाग की ओर से जल प्रबंधन की नई और आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में जल संरक्षण के लिए नई नीतियों पर काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+