MP News: पूर्व सीएम उमा भारती की हालत में सुधार, अधिक थकान और कमजोरी की वजह से अस्पताल में हुई भर्ती
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती है। हालांकि दो दिन बाद उनकी हालत में सुधार है। उमा ने अपने फॉलोअर्स को लिखा है कि 'प्लीज भूलना मत'।

MP former CM Uma Bharti: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अस्वस्थ होने पर भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी तबियत खराब होने की जानकारी दी थी। हालांकि शनिवार के बाद अब उनकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा हैं। वहीं उनके समर्थक जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे।
उमा जब अस्पताल में भर्ती हुई तो उन्होंने कई ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि सभी टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल हैं। लेकिन उनको बहुत ज्यादा थकान, कमजोरी महसूस हो रही है। उनके निजी डॉक्टर ने कुछ महीने आराम की सलाह दी हैं।
उमा ने ट्वीट में आगे लिखा कि- 'प्लीज़ भूलना मत कि मैंने अपने उम्र के 6 साल से यानि लगभग 55 साल से पब्लिक लाइफ में कड़ी मेहनत की है।' आपका संदेश, आपकी कोई परेशानी या कोई सूचना आप मेरे ऑफिस को अवश्य देते रहे । आप सब हमेशा मेरे ध्यान में रहेंगे।

सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर उमा के लाखों फॉलोअर्स है। वह भी आम लोगों से अपने मन की बात साझा करती रहती है। कुछ महीने पहले उन्होंने अज्ञातवास के तौर अमरकंटक तक यात्रा भी की थी। शराब के मुद्दे पर उन्होंने अभियान भी चलाया था।
उमा भारती के स्वास्थ्य को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया। सिंधिया ने लिखा कि- 'पता चला कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे परिवार की सदस्य आदरणीय उमा भारती अस्वस्थ हैं. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

वहीं भोपाल अस्पताल में उमा भारती का स्वास्थ्य जानने उनके समर्थक, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने के साथ पहले की तरह पब्लिक के बीच एक्टिव बने रहने की प्रार्थना कर रहे है। उनके ट्वीटर और फेसबुक हैंडिल पर भी मैसेज की बाढ़ है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक उनकी जरुरी जांच एक बार फिर करेंगे और रिपोर्ट्स नॉर्मल आने पर अस्पताल से उनकी एक दो दिन में छुट्टी हो सकती हैं।













Click it and Unblock the Notifications