MP Exit Poll 2023: 'मुझे एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं', आखिर उमा भारती को क्यों याद आया बिहार?

MP Exit Poll 2023 : मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एग्जिट पोल ने कांग्रेस का पलड़ा भारी बताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 113 से 137 सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं, जबकि 88 से 112 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं। हालांकि, राज्य में किसकी सरकार बनेगी इसका ऐलान 3 दिसंबर को होगा।

वहीं, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने इन एग्जिट पोलों के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं हैं। इस बार भी बीजेपी का कमल राज्य में खिलेगी।

MP Exit Poll 2023

'एग्जिट पोल एक सिक्के के दो पहलू'

मीडिया से मुखातिब हुई उमा भारती ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाए। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं। मैं एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं। उन्होंने आगे कहा कि एग्जिट पोल एक सिक्के के दो पहलू हैं।

वहीं, बिहार को याद करते हुए उमा भारती ने कहा कि नवंबर 2020 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने के बारे में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। उन्होंने बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी इसपर भी पर्दा हटाया। उन्होंने कहा कि पार्टी हर सीट जीतने के लिए चुनाव लड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+