Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Madhya Pradesh exit Poll 2023: फलोदी सट्टा बाजार के भाव और अखबार के एग्जिट पोल से कांग्रेसी खुश

MP Election 2023: मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे ने राजनीतिक दलों के नेताओं को खुश और चिंता में डाल दिया है। ज्यादातर चैनल की सर्वे ने मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते हुए बताया है। लेकिन अखबार और फलोदी सट्टा बाजार के भाव एमपी में कांग्रेस की सरकार बता रहे हैं।

टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे को लेकर मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर बताई जा रही थी, लेकिन मध्य प्रदेश की लाडली बहनों ने कांटा ही निकाल दिया। कहीं कमलनाथ ने कहा कि देश टेलीविजन से नहीं विजन से चलता है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता इस पर ज्यादा ध्यान ना दें।

MP exit poll 2023: Congress happy with the price of Phalodi satta market and newspaper exit poll.

फलोदी सट्टा बाजार के भाव और दैनिक भास्कर का सर्वे चौंकाने वाला

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान किया गया था। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे लेकिन इस बीच टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे ने लोगों में कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है। क्योंकि सभी टीवी चैनलों के सर्वे अलग-अलग आंकड़े बता रहे हैं, ऐसे में मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तो 3 दिसंबर को ही तय हो पाएगा। लेकिन इन सबके बीच फलोदी सट्टा बाजार के भाव और दैनिक भास्कर के सर्वे ने कांग्रेसियों के लिए जरूर खुशी जगा दी है। दरअसल दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 95 से 115 और कांग्रेस को 105 से 20 सीटें दे रहा है, जबकि अन्य के खाते में जीरो सीट बताई जा रही है। यानी भास्कर का एग्जिट पोल भाजपा को बहुमत से एक सीट कम बता रहा है, जबकि कांग्रेस को सत्ता तक पहुंच रहा है।

वहीं फलोदी सट्टा बाजार के भाव भी कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर बता रहे हैं। बता दे फलोदी सट्टा बाजार का इतिहास बहुत पुराना है। एग्जिट पोल के बाद ये बाजार एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार के भाव और एग्जिट पोल के नतीजें मध्य प्रदेश में स्पष्ट सरकार नहीं बता रहे है। अगर भाव की बात करे तो सट्टा बाजार कांग्रेस को 1.00 पैसे का भाव दे रहा है, जबकि बीजेपी को ₹1.25 का भाव दे रहा है। यानी सटोरिये ने कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर सट्टा लगाया है तो उसे ₹100 पर 110 रुपए मिलेंगे। वहीं अगर भाजपा की जीत पर ₹100 लगता है तो उसे ₹125 ही मिलेंगे।

MP exit poll 2023: Congress happy with the price of Phalodi satta market and newspaper exit poll.

हालांकि एग्जिट पोल का अनुमान भी सामान्य चर्चा के अनुसार ही रहा। क्योंकि 7 संस्थानों के एग्जिट पोल में से 3 ने तो दोनों ही दलों की सरकार बनाने का अनुमान पेश किया है। लेकिन 4 संस्थानों के एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार बनने का अनुमान पेश किया है। बाकी असल में किसकी सरकार बनेगी इसका निर्णय तो 3 दिसंबर को ही होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+