MP exit poll 2023: इस सर्वे में बुंदेलखंड में 'हाथी' को चलने जगह नहीं, साइकिल की निकली हवा तो 'झाड़ू' भी नहीं

MP exit poll 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद सामने आए एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में अधिकांश एजेसी कांटे की टक्कर बता रही हैं। मध्य प्रदेश में रीजन वाइस जो आंकड़े आए, उनमें Axis my india survey aaj tak ने छोटे दलों की नींद उड़ा दी हैं।

विशेषतौर पर बुंदेलखंड-विंध्य इलाके जहां से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की एंट्री हुई, वहां दोनों दल ज्यादा कुछ करिश्मा करते नहीं दिख रही। 'आम आदमी पार्टी' भी अपने पैर जमाते नहीं दिख रही।

MP-exit-poll-2023-axis-my-india-survey-aaj-tak-bundelkhand

आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। यहां बीजेपी को 45 फीसदी, कांग्रेस को 40 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यहां बीजेपी को 18 सीटें तो कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं. यहां बीजेपी 4 सीटों की बढ़त बनाती दिख रही है तो कांग्रेस 2 सीटें के नुकसान में है।

इन आंकड़ों से मतलब साफ़ है कि बुंदेलखंड की पथरिया सीट पर पिछली बार जहां 'हाथी' खड़ा था, वह चलता बनेगा। दमोह में 'आप' ने टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे को मैदान में उतारा है। इसके अलावा इस रीजन में समाजवादी पार्टी ने भी कई उम्मीदवारों पर दांव चला। तीनों दलों ने जमकर चुनाव प्रचार किया और कई सीटों पर जीत के दावे भी किए हैं। लेकिन 'आज तक'के एग्जिट पोल ने सपा की साइकिल की हवा निकाल दी हैं। किसी भी हालत में झाड़ू न चलने का अनुमान भी बताया हैं।

आपको बता दें कि इस क्षेत्र में बसपा की चाहे मायावती हो, सपा के अखिलेश यादव या फिर 'आप' के अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान सभी ने धुआंधार प्रचार किया। बुंदेलखंड की कई सीटों पर ताकत झोंकी गई। अब सभी को इंतजार 3 दिसंबर का है, जब वास्तविक नतीजे सामने आएंगे। देखना होगा कि इन पोल के आंकड़े कितने सच साबित होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+