MP News: बेरोजगार युवाओं को सौगात, रोजगार के लिए मिलेगा 50 लाख तक लोन

मध्यप्रदेश में रोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना चलायी जा रही है। इस योजना के तहत स्वरोजगार स्थापना के लिये 50 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

योजना के तहत वर्ष 2025-26 हेतु सामान्य वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्ग,पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से ऑन लाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। योजना के तहत आवेदन करने के लिये न्यूनतम कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण तथा उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष होना आवश्यक है।

Indore

साथ ही परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिये। योजना के अंतर्गत उद्योग हेतु 50 हजार रुपये से 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जायेगा। इसी तरह सेवा एवं खुदरा व्यवसाय हेतु 50 हजार रुपये से 25 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। योजना में बैंक ब्याज दर पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा CGTMSE ग्यारंटी फीस शत-प्रतिशत अधिकतम 7 वर्षों तक दी जाएगी।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लाभ लेने हेतु एम. पी. ऑन लाइन के माध्यम से वेबसाइट https://samast.mponline.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। अनिवार्य दस्तावेज न्यूनतम 8 वीं अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र (पिछड़ा वर्ग हेतु), मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (मोबाईल नंबर लिंक हो), पेन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आय प्रमाण-पत्र (वार्षिक 12 लाख से कम), कोटेशन के साथ ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

बैंकों के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाएगा

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित हैं। इस योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग-पिछड़ावर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियां जिनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण तथा उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक नहीं हो को लाभांवित किये जाने का प्रावधान हैं।

योजना अंतर्गत उद्योग हेतु रु.50 हजार से 50 लाख तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय हेतु रु.50 हजार से 25 लाख तक का ऋण स्वंय का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु राष्ट्रीकृत बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में बैंक ब्याज दर पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा CGTMSE ग्यारंटी फीस शत-प्रतिशत अधिकतम 7 वर्षों तक दी जाएगी।

ये भी पढ़े- MP News: जल्द इस योजना के लिए करें अप्लाई, युवाओं को मिलेगा 25 लाख तक लोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+