MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में फिर शिवराज सरकार! क्या मामा को मिला लाडली बहनों का भरोसा?
MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान सभी 5 राज्यों में इस साल की चुनावी लड़ाई अब खत्म हो चुकी है। अब किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इसका ऐलान 3 दिसंबर को होगा। लेकिन, उससे पहले गुरुवार यानी आज एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं।
7 एग्जिट पोल के आंकड़ों में 5 ने बीजेपी को बढ़त के रूप में दर्शाया है। आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 130 सीटें और कांग्रेस को 98 सीटें मिलने की संभावना है। अगर, यह भविष्यवाणी असल नतीजों में बदली तो, मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलेगा।

एक करोड़ 31 लाख लाभार्थी बीजेपी का उद्धार करेंगे!
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या प्रदेश में एक करोड़ 31 लाख के पार है। माना जा रहा है कि शिवराज चौहान के लिए 'लाडली बहना योजना' गेम चेंजर के रुप में नजर आएगी। शिवराज चौहान ने भी एग्जिट पोल के अनुमान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर बताया जा रहा था। लेकिन, लाडली बहनों ने कांटे को ही निकाल दिया।
उधर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी शिवराज पर भरोसा जताया है। कहा है कि मैं उनका सम्मान करती हूं। बीजेपी कमल खिलाएगी।
5 एग्जिट पोल ने बीजेपी को बढ़त के रूप में दर्शाया
एक्सिस मॉय इंडिया
बीजेपी - 140 से 162
कांग्रेस- 68 से 90
पोलस्ट्रैट
बीजेपी - 106 से 116
कांग्रेस - 111 से 121
टुडे चाणक्य
बीजेपी - 139 से 163
कांग्रेस - 62 से 86
मैट्रिज
बीजेपी - 118 से 130
कांग्रेस - 97 से 107
जन की बात
बीजेपी- 100 से 123
कांग्रेस- 102 से 135
सीवोटर
बीजेपी - 88 से 112
कांग्रेस- 113 से 137
ईटीजी
बीजेपी - 105 से 117
कांग्रेस- 109 से 125
किस जाति पर किसका जोर ?
वहीं, जातिगत पोल पर नजर डालें तो, बीजेपी के पाले में ब्राह्मण(80%), बनिया(68%), राजपूत(72%), ओबीसी(56%), किरार-धाकड़ समुदाय (84%), मुस्लिम (2%) हैं। वहीं, कांग्रेस के पाले में ब्राह्मण(12%), बनिया(14%), राजपूत(12%), ओबीसी(32%), किरार-धाकड़ समुदाय (15%), मुस्लिम (87%) हैं।












Click it and Unblock the Notifications