Video: 'एमएलए बन गए..' अब ये माननीय अपने हाथ से अपने मुंह पर पोतेंगे कालिख, राजभवन के सामने बड़ा इवेंट
Mp election result 2023: सियासत की पिच पर नेता क्या कब बोल जाए और कब क्या कर जाए, वह कम हैं। उन्ही में मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित माननीय फूलसिंह बरैया शामिल है। इन्होने दावा किया था कि इलेक्शन में यदि बीजेपी की 50 सीट से ज्यादा आ गई, वह सरेआम अपना मुंह पर कालिख पोतेंगे ।
चुनाव के दौरान बरैया के द्वारा की गई भविष्यवाणी की 3 दिसंबर को हवा निकल गई। बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं। उसके बाद उनका पुराना बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं। काफी यूजर्स ने पूछा कि 'कहां हो फूल सिंह, कालिख पोतने का प्रोग्राम कहां रखा है'।

तरह-तरह के कमेंट्स की जब बाढ़ आई तो फूल सिंह अपने पुराने बयान पर कायम रहने मजबूर हो गए। नवनिर्वाचित विधायक महोदय ने पहले से ही सुर्ख़ियों में थे, अब और ज्यादा इसलिए आ गए, क्योकि उन्होंने अपने इवेंट का ऐलान कर दिया हैं। बरैया ने कहा है कि 7 दिसंबर को वह अपना किया वादा निभाएंगे।
भांडेर विधानसभा सीट एमपी के दतिया जिले में आती हैं। बरैया के दोनों ही बयानों पर बीजेपी भी चुटकी ले रही है। अपने ताजा बयान में बरैया ने यह भी कहा कि 'अगर चुनाव आयोग आज निष्पक्ष चुनाव कराता है, तो मैं लिखित रूप में कह सकता हूं कि भाजपा के मध्य प्रदेश में अपने 50 विधायकों को जिताने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं।"
राज भवन के सामने 7 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे अपना मुंह काला करेंगे कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक फूल सिंह बरैया। pic.twitter.com/sQigyOIB4R
— MISSON MP ELECTION 2023 (@Nai_yatra) December 5, 2023
इस जगह मुंह पर पोतेंगे कालिख
फूल सिंह बरैया ने अपने बयान के मुताबिक उस जगह का भी खुलासा कर दिया, जहां वह अपने हाथ से अपने मुंह पर कालिख पोतने वाले हैं। 7 दिसंबर को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। यहां राजभवन के सामने अपने वादे को निभाएंगे। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि विधायक बनते ही कोई नेता अपनी कही बात जो उन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हो, उसे पूरा करने आमादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications