Phalodi Satta Bazar: फलौदी के सट्‌टा बाजार में कांग्रेस की सीटें होने लगीं कम, बताया ये फैक्टर करेगा काम

Phalodi Satta Bazaar: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा बंपर मतदान हुआ है। ऐसे में अब पार्टियों के साथ ही साथ उम्मीदवारों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं। चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे, उससे पहले दोनों ही दल सरकार बनाने के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

चुनावों के बीच राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार लगातार सुर्खियों में है। वहां पर पल-पल मूड और अनुमान बदल रहा है। जो फलौदी बाजार मतदान से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना रहा था। वही अब भारतीय जनता पार्टी को बढ़त बता रहा है।

Phalodi Satta Market

फलौदी के ताजा अपडेट के अनुसार मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर बता रहा हैं। यह अनुमान 2018 के चुनाव जैसा ही है। सट्टा बाजार जहां भारतीय जनता पार्टी को 110 से 112 सीट दे रहा है। वहीं, कांग्रेस को 114-116 सीटें देकर आगे बता रहा है। मध्य प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की वजह से अब भाजपा आगे आती लग रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 77 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

फलौदी का सट्टा बाजार पूरी दुनिया में अपने अनोखे कारनामों के चलते प्रसिद्ध है। यह शहर देश के किसी भी राज्य में सरकार बना सकता है और गिरा सकता है। फलौदी के जानकार पंडितों का कहना है कि यहां सट्टा तो 450-500 वर्ष से पारंपरिक रूप से चल रहा है।

फलोदी सट्टा बाजार ने कर्नाटक में कांग्रेस को 137 और बीजेपी को 55 सीटें दी थी। परिणाम में कांग्रेस को 136 और भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटें मिली। फलोदी का यह अनुमान बिल्कुल सही निकला था। इससे पहले फलोदी सट्टा बाजार ने गुजरात में भी बीजेपी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया था, जो सही साबित हुआ। हिमाचल में कांटे की टक्कर के बीच भी फलौदी बाजार ने कांग्रेस की जीत बताई थी और कांग्रेस ही जीतकर सरकार में वापस आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+