MP Exit Poll 2023: ‘कांटा लगा..’, टक्कर में कौन निकालेगा? एमपी में पब्लिक बोली ऐसा तो सोचा ही नहीं था
MP Election Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद एग्जिट पोल का पिटारा खुल गया। अलग-अलग टीवी चैनलों पर आए एजेंसियों के सर्वे में खुलकर किसी एक दल की सरकार बनाने का रिस्क कोई लेता नहीं दिखा। R-Bharat रिपब्लिक-मैट्रिज के आंकड़ों में जरुर बड़ा फासला है और बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया।
'जन की बात' के एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला बताया गया। इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी बीजेपी के लिए बढ़त बताई गई हैं। जी न्यूज़ के सर्वे में जन की बात की तरह कांटे की टक्कर दिखाई पड़ी। इस तरह एक तरफा सर्वे के आंकड़े चौकाने वाले इसलिए भी हैं, क्योकि पब्लिक अलग तरह के कयास लगा रही थी।

बात 'कांटे की टक्कर' की हो चली है तो सोशल मीडिया पर यह रिएक्शन भी आना शुरू हो गए है कि 3 दिसंबर को आने वाले फाइनल नतीजे में से कांटे कौन निकलेगा? साथ ही ये हकीकत में किसे चुभेंगे? एंटी इनकंबेंसी के बावजूद भी सर्वे में बीजेपी की ताजपोशी कांग्रेस प्रेमियों के मंसूबों पर पानी फेर रही है। हालांकि अभी इंतजार 3 दिसंबर का करना होगा।
एग्जिट पोल पर ये बोली जनता
विष्णु कश्यप- जबलपुर के विजयनगर लमती क्षेत्र के रहने वाले विष्णु कश्यप ने बताया कि जिस अंदाज में चैनलों की भीड़ ने एग्जिट पोल दिखाया, उन्हें दिखाए जा रहे आंकड़ों पर यकीन नहीं है। कश्यप ने कहा कि ईवीएम में कैद मत इन सभी सर्वे को ध्वस्त कर देगा।
डॉ. नीलेश पांडे- हितकारिणी गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश पांडे बोले कि करोड़ों वोटर्स में से महज मुट्ठी भर वोटर्स के सेम्पल के आधार पर ये रिपोर्ट जारी हुई हैं। बीजेपी की बढ़त के पीछे लाड़ली बहना योजना फैक्टर हो सकता हैं। लेकिन जबलपुर समेत महाकौशल में बीजेपी अभी भी कांग्रेस से पिछड़ी दिखाई दे रही हैं। सहे विश्लेषण तभी संभव है जब सर्वे के आधार बिंदु सामने आए।
अविनीश तिवारी- जबलपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित सुख सागर वैली में रहने वाले योगाचार्य अविनीश तिवारी का कहना है कि उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना शुरू से नजर आ रही थी, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े आश्चर्यचकित कर रहे हैं।
अभिषेक गुप्ता- जबलपुर के गंजीपुरा क्षेत्र के मतदाता अभिषेक ने बताया कि कांग्रेस जिस तरह से शुरू से बड़ी जीत का दम भर रही थी, उसकी एग्जिट पोल में ही पोल खुल गई है। अब वास्तविक परिणाम का इंतजार कीजिए, उस दिन कांग्रेस के होश उड़ा देगी।












Click it and Unblock the Notifications