MP Election: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ सीएम शिवराज ने खाई रोटी-चटनी, हाथ से खिलाया निवाला
MP Election: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अपने समर्थकों के बीच मामा के नाम से प्रसिद्ध हैं शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर ऐसा किया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने बुरहानपुर पहुंचे सीएम शिवराज चौहान ने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ लंच किया। इतना ही नहीं महिलाओं और बच्चियों को अपने हाथों से रोटी का निवाला भी बड़े ही अपनत्व से खिलाया।

बुरहानपुर जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर आने से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ता और कन्याओं के साथ रोटी भाजी और चटनी खाई।
शिवराज सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं और बच्चियों के बीच में जमीन में बैठकर उनके साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। सीएम उनसे बात करते हुए आने हाथों से निवाला खिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके इस अपनेपन से महिला कार्यकर्ता फूली नहीं समाई।
भाजपा महिलाओं और कन्याओं के साथ लंच करने के बाद मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा "चटनी रोटी खाकर ऐसा लगा कि देवता भी इतना स्वादिष्ट भोजन क्या कर पाते होंगें, इसमें मेरी बहनों का प्यार मिला था, इसलिए इतना स्वादिष्ट था।"
शिवराज ने कहा कि "पिछले चुनाव में मैंने मंजू दादू से कहा था कि उनका सम्मान सुनिश्चित करुंगा आज वह प्रत्याशी है। इसी तरह सुमित्रा कास्डेकर को वचन देता हूं।"
बता दें बुराहानपुर में शनिवार को चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दमोह दौरे पर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा आज झूठ की दुकान खोलने आज कांग्रेस की एक नेत्री दमोह आईं हैं। उन्होंने कहा काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं। उन्होंने दावा किया कि किसानों के कर्ज माफ का फिर वो झूठ बोल रहे हैं।
सीएम ने कहा कांग्रेसी भगवान राम के पोस्टर निकालने के लिए भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं । उन्होंने कहा करोड़ों के दिलों में राम बसे हैं उन्हें कैसे निकालेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan had lunch with BJP women workers in Burhanpur pic.twitter.com/qPr4B1JVzB
— ANI (@ANI) October 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications