MP Election 2023: प्रत्याशियों की सूची के लिए कांग्रेस ने किया ये खास उपाय, नवरात्रि के दिन बनाया शुभ 9 का अंक

MP Election Congress Candidate List: कांग्रेस ने एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 144 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। इस कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर बेहद खास चर्चा सामने आई है, जो कि ज्योतिष से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, 15 अक्टूबर (रविवार) से नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। वहीं एक दिन पहले पितृ पक्ष का समापन ऐसे में कांग्रेस ने नवरात्र के स्थापना के दिन शुभ काम करते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

MP Election Congress

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने कांग्रेस की लिस्ट से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा की है, उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते वक्त सारे उपाय किए हैं। उम्मीदवारों के नाम पहले ही फाइनल थे, लेकिन पितृ पक्ष होने की वजह से जारी नहीं किए गए थे।

इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीदवारों के ऐलान के लिए नवरात्रि के शुरू होने का इंतजार किया गया है। इसी के साथ एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि नवरात्रि के पहले दिन सूची ठीक नौ बज कर नौ मिनट पर जारी की गई। सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम है अर्थात् 1+4+4= 9।

छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

आपको बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रम मास्ताल को बुधनी से चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं इंदौर एक से बीजेपी कैंडिडेट कैलाश विजवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। शुक्ला मौजूदा वक्त में यहां से विधायक हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ सीट मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+