MP election 2023 Voting: ‘अरे..एमपी में वोटिंग है' यादकर अमेरिका के इस कपल ने पकड़ ली MP की Flight
MP election 2023 Voting: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आई। चुनाव में वोट डालने की दीवानगी इतनी कि अमेरिका में नौकरी करने वाला कपल सब काम छोड़कर एमपी में अपने गांव चला आया। मामला शाजापुर का है, जहां मतदान करने के बाद यह कपल चर्चा का विषय बना।
17 नवंबर की सुबह आंख खुली तो मध्य प्रदेश में अगले पांच सालों के नई सरकार बनाने लोगों में होड़ मची। अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने मतदान केन्द्रों में हर वर्ग के लोग उमड़े। मॉर्निंग वाक करने वाले कुछ लोगों ने तो एक दिन पहले ही वोट डालने का शेड्यूल तय कर रखा था।
शाजापुर में एक युवा कपल भी मतदान केंद्र में दिखाई दिया, जिसे देखकर उनके परिचित और मोहल्ले वाले आश्चर्यचचकित हुए। दरअसल यह कपल विशेषतौर पर मतदान के लिए एक दिन पहले रात को अमेरिका से अपने शहर पहुंचा था। फ्लाइट से इंदौर आया फिर टैक्सी से रात कको शाजापुर पहुंचा।

अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अवि दुबे और उनकी पत्नी प्रगति दुबे अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे। ये अमेरिका के सिएटल में रहते हैं। अवि वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इनका भारत आने का कार्यक्रम दिसंबर में था लेकिन जब इन्हें पता चला मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, तो आने का कार्यक्रम बनाया। विधानसभा चुनाव में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही ये शाजापुर पहुंचे।
अवि ने बदलते दौर में मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपका वोट आने वाले पांच साल की ताकत बनता हैं। सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इस कपल के अलावा कुछ और विदेश में रह रहे कुछ अन्य वोटर्स भी मतदान के लिए एमपी पहुंचे।
महरोज़ शेख मध्य प्रदेश के खंडवा में मलेशिया से वोट डालने पहुंची। उन्होंने शहर के परदेशीपुरा शासकीय उर्दू माध्यमिक शाला में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महरोज़ का कहना है कि मतदान के प्रति लोगों को सजग रहना चाहिए और अपने मत अधिकार का उपयोग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications