MP Election 2023: प्रियंका को नहीं पता MSP क्या है? अनुराग ठाकुर का तंज
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। 17 नवंबर को मतदान होंगे। वोट बैंक को बटोरने के लिए सभी राजनीतिक दल अभी से जुट गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के अनुराग ठाकुर ने खुरई (सागर), बीना में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां अनुराग ठाकुर, कांग्रेस और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें नहीं पता है कि एमएसपी क्या है?

अनुराग ठाकुर ने गिनाई बीजेपी सरकार की उपलब्धियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की फसल का एमएसपी बढ़ाया है। भरपूर यूरिया, किसान सम्मान निधि और किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य बनाया। बीजेपी ने 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाया। वहीं, कांग्रेस ने गरीब हटा दिए, पर गरीबी नहीं हटा सके। अनुराग ठाकुर ने सवालिया अंदाज में कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते?












Click it and Unblock the Notifications