MP Election 2023: क्या इस बार पुष्पराजगढ़ में बीजेपी करेगी कमबैक या फिर कांग्रेस बनाएगी जीत की हैट्रिक?

MP Election 2023:

MP Election 2023: पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट अनूपपुर जिले के अंतर्गत आती है। यहां कुल मतदाता 185265 है। इस सीट पर पिछली दो बार से कांग्रेश का कब्जा है। अनुसूचित जनजाति के लिए अरक्षित पुष्पराजगढ़ विधानसभा 2023 के लिए भाजपा ने इस बार हीरा सिंह श्याम को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह की स्थिति ठीक नहीं हैं। हीरा सिंह श्याम की उम्मीदवारी से फुंदेलाल सिंह को कड़ी टक्कर मिल सकती है। जिससे जीत की हैट्रिक लगाने में भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह रूकावट डाल सकते हैं।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट में इस बार कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार विधायक फुंदेलाल सिंह को कांटे टक्कर मिलेगी। बीजेपी आलाकमान ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है। हीरा सिंह श्याम की क्षेत्र में पकड़ ठीक है। युवा चेहरा होने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जाताया। पिछली बार जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहें हैं।

MP Pushprajgarh Assembly Seat

पुष्पराजगढ़ विधानसभा अनूपपुर जिले से पूरी तरह कटा हुआ पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ है। अनूपपुर जिले से करीब 35 किलोमीटर का पहाड़ी क्षेत्र हैं। पुष्पराजगढ़ में पहुंचने के लिए आपको घाटी तय करते हुए दुर्गम रास्ते से होकर यहां पहुंचना पड़ेगा। यह कह सकते हैं कि हजारों फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों के बीचो-बीच बसा हैं।

रोजगार के लिए पलायन की समस्या: आदिवासी बाहुल्य विधानसभा पुष्पराजगढ़ में रोजगार के लिए ऐसे कुछ भी खास संसाधन नहीं हैं। खेती किसानी ही यहां आय का मुख्य साधन है। लिहाजा यहां पर मजदूर और कामगार वर्ग को काम की तलाश में दूसरे जिले या दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन करना पड़ता है। इस बात को लेकर भी यहां के स्थानीय लोगों और खासकर आदिवासी समुदाय में नाराजगी देखने को मिलती हैं।

2018 में किस पार्टी को मिले कितने सीट: इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में फुंदेलाल सिंह मार्को ने 69192 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह मरावी को 35647 वोटो के अंतर से हराया था। वहीं 10 हज़ार 759 वोट प्राप्त कर तीसर स्थान जीजीपी के ललन परस्ते का था। जबकि पांच हज़ार 349 वोट नोटा में पड़े थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 138345 वोट पड़े थे यानी कुल 77.4% मतदान हुआ था।

119 पंचायतों का विधानसभा: पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 119 पंचायत हैं। लेकिन सभी पंचायतों में वही मूलभूत यानी की बिजली पानी और खराब सड़कों की समस्या अभी भी बनी हुई हैं। क्षेत्र में अस्पताल है। लेकिन डॉक्टर नहीं हैं जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

मां नर्मदा का उदगम स्थल: नर्मदा नदी अनूपपुर ज़िले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अमरकंटक पठार में उद्गम है। जो अमरकंटक से निकलते हुए डिंडोरी पहुंचती है। उसके बाद मध्य प्रदेश के विभिन्नभ शहरों के 1,312 किमी (815.2 मील) पश्चिम की ओर बहकर यह भरूच से 30 किमी (18.6 मील) पश्चिम में खम्भात की खाड़ी में गिरती है। जो अरब सागर की एक खाड़ी है।

पुष्पराजगढ़ में सांसद का निवास: शहडोल की बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह भी पुष्पराजगढ़ विधानसभा में निवास हैं। इसके बाद भी पुष्पराजगढ़ को कोई ख़ास विकास नहीं हुआ।

विधानसभा में पानी की समस्या: पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत समस्या पानी की है। कई सौ करोड़ की पानी की परियोजना को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। वजह पहाड़ पर होने के कारण खासी परेशानी हो रही हैं। लिहाजा लिफ्ट एरीगेशन के जरिए यहां पानी लाने की प्लानिंग बन रही है। लेकिन अब तक ज़मीन पर नहीं आ पाई है। इसके साथ ही विद्युतीकरण के लिए 60 करोड़ की योजना को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते यहां बिजली की समस्या है।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी महाविद्यालय और एक यूनिवर्सिटी हैं। मूलभूत सुविधा से अछूता क्षेत्र हैं रोड को लेकर भी लोग परेशान हैं।

कब कौन रहा विधायक

1- 1957: ललन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2- 1962: चिन्ता राम प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
3- 1967: एल सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4- 1972: दलबीर सिंह, निर्दलीय
5- 1977: हजारी सिंह, जनता पार्टी
6- 1980: अंबिका सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस (I)
7- 1985: दीलन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8- 1990: कुंदन सिंह, जनता दल
9- 1993: शिवप्रसाद सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10-1998: शिवप्रसाद सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11- 2003: सुदामा सिंह, भारतीय जनता पार्टी
12- 2008: सुदामा सिंह, भारतीय जनता पार्टी
13- 2013: फुंदलाल सिंह मार्को, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
14- 2018: फुंदलाल सिंह मार्को, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+