MP election 2023: बुरहानपुर में नंदूभैया का बेटा लड़ेगा निर्दलीय चुनाव! सिंगरौली में लल्लू तो टीकमगढ़ से केके

MP election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में सत्ता की जंग के पहले टिकट वितरण पर जंग नजर आ रही हैं। बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों से जिन प्रबल दावेदारों को टिकट नहीं मिले, उनमें से कई ने अपनी पार्टी को टाटा-बाय बाय कह दिया हैं। कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया हैं।

कांग्रेस के भीतर मची टिकट कलह के बाद बीजेपी की पांचवी लिस्ट ने भी जमकर बवाल मचाना शुरू कर दिया। चर्चित सीटों में बुरहानपुर को लेकर भी बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां से पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के बेटे हर्ष बर्धन चौहान टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे।

mp-election-2023-nandu-bhaiyya-son-burhanpur

पांचवी लिस्ट में जब उनकी सीट पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस का नाम घोषित हुआ, हर्षबर्धन के समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रविवार को हर्ष बर्धन पहुंचे तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकली और शक्ति प्रदर्शन हुआ। हर्ष बर्धन बोले कि उनके साथ धोखा हुआ।

समर्थक कह रहे है कि हर्ष बर्धन चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। खुलकर तो नहीं कहा लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां हर्षबर्धन निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

उधर सिंगरौली से भी अच्छी खबर नहीं आई। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक राम लल्लू बैश का जब टिकट कटा, तो उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया। इसी तरह टीकमगढ़ में पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। पार्टी ने राकेश गिरी को रिपीट किया है। जिससे श्रीवास्तव के समर्थकों ने बगावती तेवर दिखाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+