MP Election 2023: कांग्रेस ने लापता मॉडल डेवलप किया था, एमपी में चुनाव रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी चुनाव में लगातार प्रचार के लिए आ रहे हैं। दमोह के अलावा उन्होंने राज्य के अन्य हिस्सों में भी एक ही दिन जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के वक्त विकसित मॉडल को लेकर कटाक्ष किया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वह लापता मॉडल था। गुना, मुरैना और दमोह में जनसभाओं में कहा, ''मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई है, लेकिन उन नौजवानों ने वो दिन नहीं देखे होंगे, जो आज 20-25 सालों के होंगे.'' उन्होंने कहा, ''समय की मांग है कि उन्हें भी उस समय की बातें पता हों. कांग्रेस ने यहां विकास का जो मॉडल विकसित किया था, अगर एक शब्द में कहें तो वह मॉडल था लापता मॉडल। ''

MP-Election-2023-Congress-had-developed-missing-model

पीएम मोदी ने कहा, ''इस मॉडल में बिजली लापता, सड़क लापता और पानी भी लापता था. रोजगार, गरीबों के घर और विकास भी लापता था। कांग्रेस के राज में नौजवानों का भविष्य लापता था और किसानों का कल्याण भी लापता था। '' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं। डबल इंजन सरकार में एक इंजन केंद्र सरकार का और एक इंजन बीजेपी की राज्य सरकार का होता है और प्रदेश का विकास डबल तेजी से होता है. बीजेपी की राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को तेज गति से जमीन पर उतार रही है। लेकिन, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो वह मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करती थी. राज्य सरकार के सभी कामों में रुकावट डालती थी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है जिसमे बीजेपी कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं ,वही समूचे प्रदेश में सभी पार्टियों के नेताओ के दौरे लगातार जारी हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+