MP Election 2023: चंदेरी में 10 साल से कांग्रेस का कब्जा, क्या भाजपा ढहा पाएगी ये अभेद्य किला?

MP Election 2023:

MP Election 2023: अशोक नगर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र चंदेरी सीट में कांग्रेस का कब्जा है। वैसे तो यहां अब तक 3 बार ही चुनाव हुए हैं। लेकिन 2 बार लगातार बाजी सिर्फ कांग्रेस ने मारी है। कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान 10 वर्षों से विधायक हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनाव के कुछ मह पहले ही बीजेपी ने कद्दावर नेता जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है। जगन्नाथ पूर्व विधायक एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष है।

जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अशोकनगर विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2003 से 2008 तक उन्होंने विधायक का कार्यकाल पूर्ण किया। जिसके बाद 15 वर्षों तक उन्होंने भाजपा पार्टी के लिए काम किया। हालांकि इस बीच भाजपा पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही रघुवंशी भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं एक वर्ष पहले हुए जिला पंचायत चुनाव में जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। वह वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद है। अब पार्टी ने उन्हें चंदेरी विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Chanderi Assembly Seat 2023

ऐतिहासिक धरोहरों की भी इस चंदेरी क्षेत्र में भरमार है। चंदेरी में शासन से आधुनिक बुनकर पार्क की सौगात मिली‌। चंदेरी की हस्तकला और साड़ियां इंडिया ही नहीं विश्व प्रसिद है। कला के दम पर आत्मनिर्भरता और रोजगार में सक्षम है।

चंदेरी यानि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों की बात करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 10 हजार 002 वोटर है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 99,460 और महिला वोटर 89,283 हैं। साथ ही ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या तीन है। जो विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे।

चंदेरी में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। इनके साथ ही रघुवंशी, लोधी और यादव वोटर भी चुनाव की दिशा तय करते है। विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग के 26 हजार मतदाता, यादव समाज के 26 हजार मतदाता, 17 हजार मतदाता रघुवंशी समाज अनुसूचित जनजाति वर्ग के 28 हजार वोटर, 8500 मतदाता कुशवाह, 6 हजार गुर्जर, 4 हजार रैकवार, 4 हजार राजपूत ठाकुर, 12 हजार लोधी, 12 हजार ब्राह्मण समाज और 12 हजार ही मुस्लिम समाज के वोटर, 3500 मतदाता जैन समाज सहित अन्‍य जाति वर्ग से जुड़े हुए हैं। इनके साथ साथ सोनी, कल्‍हार, पाल सहित लगभग अन्‍य जात के वोटर भी इस क्षेत्र में हैं।

चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में आज भी बुनियादी सुविधाओं का इस क्षेत्र में अभाव है। अच्छी उच्च शिक्षा के लिए विधानसभा में संसाधन ही नहीं हैं बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+