MP में दिव्यांगजनों का सहारा हैं उनके 'मामा', सीएम शिवराज बोले- 'हम है आपके साथ'

MP Divyangjan's uncle mama: मुख्यमंत्री शरीर के किसी अंग के अभाव से कहने के लिए इंसान भले कमजोर हो सकता है, लेकिन समाज में उसके साथ अन्य लोगों की तरह व्यवहार उन्हें सबसे ज्यादा ताकतवर बना देता हैं। जरुरी है कि हर एक दिव्यांग को हम अपने परिवार का हिस्सा समझे। ऐसी सोच जनसेवा के लिए समर्पित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की है।

मुख्यमंत्री चौहान भैरून्दा के कृषक संगोष्ठी भवन में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण शिविर में पहुंचे थे। यहां आए हितग्राहियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भले शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, लेकिन वे मन से बहुत मजबूत होते हैं।

शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि आप अकेले नहीं हैं आपका मामा आपके साथ हैं। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मुख्यमंत्री बोले कि सभी दिव्यांग का डाटा एकत्र कर सितंबर माह तक विशेष शिविर लगाये जाएंगे और क्षेत्र के सभी दिव्यांग को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। भैरून्दा में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया था, जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा 727 दिव्यांग का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र दिये गये।

mp-divyangjans-uncle-mama-cm-shivraj

इस दौरान 194 दिव्यांग का इलाज भी करवाया गया और अनेक दिव्यांग को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकित किया गया था। सीएम ने भैरूंदा में हुए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 209 दिव्यांग हितग्राहियों को 23 लाख 90 हज़ार रूपए के 316 सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसमें 21 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 32 को ट्रायसायकल, 52 को व्हीलचेयर, 32 को एल्बो क्रच, 70 को बैसाखी, 31 को वर्किंग स्टिक, 5 को ब्लाइंड केन, 7 को रोलेटर, 3 को सेलफोन, 3 को एडीएल किट, 5 को स्मार्टफोन, 4 को सीपी चेयर, 50 को श्रवण यंत्र डिजिटल और दिव्यांग हितग्राही को ब्रेल किट का वितरण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+